बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Dec-2024 05:26 PM
By First Bihar
Pushpa 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने रिलीज के महज 7 दिनों में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
'पुष्पा 2' ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने इतनी तेजी से 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में भी फीकी पड़ गई हैं। इस फिल्म ने 'बाहुबली 2' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।
फिल्म की सफलता का श्रेय अल्लू अर्जुन के दमदार अभिनय, सुकुमार के निर्देशन और फिल्म की कहानी को जाता है। अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा राज' के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। रश्मिका मंदाना ने भी फिल्म में शानदार अभिनय किया है। 'पुष्पा 2' की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है।
बता दें कि पहले दिन फिल्म ने 283.91 करोड़, दूसरे दिन- 134.63 करोड़, तीसरे दिन- 159.27 करोड़, चौथे दिन-204.52 करोड़, पांचवें दिन- 101.35 करोड़, छठे दिन- 80.74 करोड़ और सातवें दिन 69.03 करोड़ की कमाई की है। कुल कमाई की बात करें तो पुष्पा 2 अबतक 1032.45 करोड़ की कमाई कर चुकी है।