Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
26-May-2024 12:42 PM
By First Bihar
DESK : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर छह चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। अब अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। जिले में रविवार को पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में जमकर विपक्षियों पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल को लेकर कहा कि कभी यह माफिया का ठिकाना था। हमारे योगी जी ने स्वच्छता अभियान चला दिया। वह इस अभियान को बहुत ही बहादुरी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले की सरकार माफिया को भी वोट बैंक के हिसाब से भी देखती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सीएम योगी स्वच्छता अभियान को बहुत बहादुरी से आगे बढ़ा रहे हैं। यहां बराबर सफाई चलती रहती है। अब भाजपा सरकार में माफिया थर-थर कांप रहे हैं। इंडी गठबंधन वाले, सपा वाले कोई भी हद पार कर सकते हैं। अब तो इनके निशाने पर हमारे देश का पवित्र संविधान भी है। ये दलित, पिछड़ों और आदिवासियों का हक लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान साफ कहता है कि धर्म के आधार पर आरक्षण हो ही नहीं सकता है। इनके इरादे खतरनाक हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2012 में यूपी विधानसभा चुनाव में सपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। तब सपा ने उसमें कहा था कि जैसे दलित-पिछड़ों को आरक्षण मिला है, वैसे ही मुस्लिमों को भी आरक्षण दिया जाएगा। सपा ने डंके की चोट पर कहा था कि वह संविधान भी बदल देंगे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा ने फिर अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें फिर से सपा ने मुस्लिमों को आरक्षण देने का ऐलान किया था। सपा ने घोषणा की थी कि पुलिस में भी 15 फीसदी आरक्षण मुस्लिमों को दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि सरकार के आने के बाद इन्होंने मनमानी भी की लेकिन मामला कोर्ट में फंसा है।
उधर, सपा पिछले दरवाजों से पिछड़ों का हक मुस्लिम को देते रहे हैं। अब इंडी वालों ने मुस्लिम को आरक्षण को देने के नाम पर एससी, एसटी का आरक्षण छीनने के लिए संविधान में बदलाव का आखिरी उपाय खोज लिया है। ये संविधान बदलना चाहते हैं। ये कोर्ट-कचहरी के झंझट को एक बार में ही खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग वोट बैंक को समर्पित हैं। मोदी पिछड़ों के लिए समर्पित है। उन्होंने मिर्जापुर के खिलौना उद्योग की सराहना की। साथ ही अनुप्रिया पटेल की भी जमकर सराहना की।