ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी आज करेंगी RJD में घर वापसी, विधानसभा चुनाव से...

पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी आज करेंगी RJD में घर वापसी, विधानसभा चुनाव से पहले छोड़ दिया था साथ

12-Feb-2022 09:28 AM

PATNA : पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी आज राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगे. यह उनका पुराना घर है. जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रेमा चौधरी वापस आरजेडी ज्वाइन करेंगी. हालांकि जेडीयू से इस्तीफा दिए उनके 6 माह हो गये. इस बीच वह कई बार राजद के संपर्क में आईं. 


बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल आज सदस्यता अभियान चलाएगा. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद इसकी शुरुआत 12 फरवरी को करेंगे. इसी सदस्यता अभियान में प्रेमा चौधरी आज पार्टी की सदस्यता लेंगी. अब चूंकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना में ही हैं तो वह विधिवत रूप से आज पार्टी की सदस्यता लेंगी.


पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने बिहार चुनाव 2020 से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल का साथ छोड़कर जेडीयू का दामन थामा था. 17 अगस्त, 2020 को उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी. उन्हें जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था. प्रेमा चौधरी को इस बात की उम्मीद थी कि जेडीयू नेतृत्व उन्हें उनकी पारंपरिक सीट पातेपुर से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाएगा, हालांकि बाद में उन्हें किसी भी सीट से नहीं उतारा गया. 


ऐसा कहा जा रहा कि उसके बाद से प्रेमा चौधरी लगातार पार्टी से नाराज चल रही थीं. प्रेमा चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्हें जेडीयू में उचित पद और सम्मान नहीं मिला. इसके अलावा उन्हें 2020 विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर पार्टी का सिंबल भी नहीं दिया गया.