Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
31-Dec-2021 04:50 PM
PATNA : भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा और बिहार विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण ने आज पूर्व सांसद के आवास अन्नपूर्णा भवन में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरित किया.
इस अवसर पर आरके सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट आने से राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है, इसलिये जरूरी है वैसे लोगों के बीच राहत का कार्य किया जाए जिन्हें जरूरत है. इसी कड़ी में लगातार मेरे द्वारा विभिन्न इलाकों में कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है। मेरा यह हमेशा से प्रयास रहता है कि जरूरतमंदों की सेवा की जाए.
वहीं अवधेश नारायण ने कहा कि श्री सिन्हा हर कई सालों से जरूरतमंदों की सेवा करते आ रहे हैं. चाहे सर्दी में कम्बल हो या कोरोना काल मे सूखा राशन हो या बाढ़ में त्रिपाल वितरण हो, सिन्हा द्वारा लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण करने का कार्य किया जाता रहा है. इनकी सेवा भावना हमें भी प्रेरित करती है.
कम्बल वितरण कार्यक्रम में रीता किशोर सिन्हा के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय राय, रणबीर कुमार, राजीव रंजन यादव, दिलीप ठाकुर, महेंद्र पासवान, दीनदयाल पटेल,अमरजीत, अमित यादव, आकाश, राजन, इंद्रजीत, उषा पटेल, सतीश राजू सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.