मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Oct-2024 11:18 AM
By First Bihar
DESK: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व सांसद मो. अजहरुद्दीन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की रडार पर आ गए हैं। ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अजहरुद्दीन को समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया है। 20 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में आजहरुद्दीन को आज ही यानी गुरुवार को ईडी के समक्ष पेश होना है।
दरअसल, साल 2019 में मो. अजहरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था लेकिन साल 2021 में कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें एचसीए का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। फंड की हेराफेरी के आरोप में उनके खिलाफ ईडी ने एक्शन लिया था और एचसीए के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।
हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और कैनोपी की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपए की कथित हेराफेरी की गई थी। केस दर्ज करने के बाद ईडी ने तेलंगाना में 9 जगहों पर छापेमारी की थी और कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को बरामद किया था। इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने अजहरुद्दीन को नोटिस फेजकर ईडी दफ्तर बुलाया है।
बता दें कि क्रिकेट की पारी खेलने के बाद मो. अजहरुद्दीन साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से सांसद चुने गए थे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वह राजस्थान से चुनाव मैदान में उतरे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।