मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
25-Sep-2020 08:18 AM
PATNA :राजद के पूर्व एमएलसी ललन श्रीवास्तव का बेटा अविनाश श्रीवास्तव साइको किलर निकला है. पटना से रक्सौल गई टीम ने छापेमारी कर साइको किर अविनाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है.
पकड़ा गया अविनाश श्रीवास्तर पटना के कंकड़बाग में रहता है और वो कुछ दिनों पहले ही हाजीपुर जेल से निकला था. पुलिस का कहना है कि अविनाश श्रीवास्तर अपनी मां के साथ नेपाल भागने की फिराक में था. लेकिन पटना की को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
दीना गोप की हत्या में भी शामिल
पुलिस की माने तो पकड़े गया अविनाश श्रीवास्तव पर कई मर्डर केस दर्ज हैं. अविनाश श्रीवास्तन शार्प शूटर है और इसका नाम दीपा गोप हत्याकांड में भी सामने आया था. बताया जाता है कि अपने एमएलसी पिता की हत्या के बाद2002 में अविनाश श्रीवास्तव ने जुर्म का रास्ता अख्तियार किया और हाजीपुर को अपना गढ़ बना लिया. हाजीपुर में भी कई हत्याकांड में इसका नाम शामिल है.
इंफोसिस में कर चुका है काम
दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से एमसीए करने के बाद इंफोसिस कंपनी में नौकरी कर चुके अविनाश ने उस समय अपराध जगत में कदम रखा जब साल 2002 में हाजीपुर में उसके पिता एवं तत्कालीन एमएलसी लल्लन श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अविनाश इसके बाद विचलीत हो गया और उसने नौकरी छोड़ दी. पिता की हत्या का बदला लेने के लिए हाजीपुर वापस आ गया. हथियार लेकर हत्यारोपी की खोज में निकल गया. 2003 में अविनाश ने अपने पिता के हत्यारोपी मोहिन खान उर्फ पप्पू खां को हाजीपुर में 32 गोलियां मारी थी, यहीं से उसे साइको किलर का नाम दिया गया.
2016 में भी पकड़ा गया था अविनाश
साल 2016 में हाजीपुर के महुआ थाना इलाके के हरपुर बेलवा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरी करते समय उसे पकड़ा गया था. पुलिस ने उसके बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि गूगल में साइको किलर अविनाश को सर्च कर लीजिए. जब पुलिस ने सर्च किया तो पुलिस के होश उड़ गए. जबकि अविनाश खुश हो गया. उसने कहा कि फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में उसके व्रस्ट फायर वाले क्लाइमैक्स को चोरी कर लिया गया है