Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
14-Oct-2019 11:57 AM
By ILLU SINHA
NAWADA: जिले के नारदीगंज बाजार में शनिवार शाम पूर्व मुखिया के घर हुए बम विस्फोट मामले में थाने में दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में नारदीगंज पंचायत की पूर्व मुखिया सह वार्ड सदस्य मो. नौशाद, उनके भाई मो. तुफैल, बहन अनवरी खातून उर्फ टुनी और एक अन्य महिला जाफरीन खातून को आरोपित किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटनास्थल से 40 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद
घटना के संबंध में दायर किए गए प्राथमिकी के बाद जब पुलिस मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची तो उसने 40 किलोग्राम विस्फोटक जैसा पदार्थ बरामद किया. जब्त सामग्रियों को जांच के लिए भेजा जाएगा.
एफएसएल टीम ने की जांच
घटना के दूसरे दिन एफएसएल की चार सदस्यीय टीम नारदीगंज पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. वहां विस्फोट के बाद पड़े मलवे के नमूने लिए. घंटों एफएसएल की टीम घटनास्थल को खंगालती रही. इस दौरान बरामद संदिग्ध विस्फोटक सामग्री का नमूना भी जांच के लिए एफएसएल टीम अपने साथ ले गई.
क्या है मामला
नारदीगंज बाजार के इमामबाड़ा के पास शनिवार शाम पूर्व मुखिया व वर्तमान में वार्ड सदस्य मो. नौशाद अहमद के घर अचानक बम विस्फोट हुआ. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद थानाध्यक्ष मामले की जांच पड़ताल करने पहुंचे. एसडीपीओ सदर विजय कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. इस दौरान घर में मौजूद परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया. हालांकि उस वक्त तक घर में मौजूद परिजनों ने पटाखा फूटने की बात कही थी.