सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
05-May-2022 07:54 PM
BETTIAH: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी आज मोतिहारी पहुंचे जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने अपने कोटे से बनी सड़क का उद्घाटन किया। वही कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के आगे की रणनीति पर चर्चा की।
मुकेश सहनी ने आज अपने विधान परिषद कोष की राशि से मोतिहारी नगर निगम अंतर्गत अगरवा और श्रीकृष्ण नगर में विभिन्न नाला एवं पीसीसी पथ कार्य का शिलान्यास और निर्मित नाला व पथ का उद्घाटन किया।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक सहनी, NVS जिलाध्यक्ष मोतीलाल सहनी, महिला प्रदेश अध्यक्ष निर्मला सहनी एवं पार्टी सैकड़ों पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि उनका सपना विकसित बिहार का रहा है और इसी सपने को पूरा करने के लिए वे राजनीति में आए हैं।
वही इस दौरान बिना किसी का नाम लिए मुकेश सहनी ने कहा कि आज गांधी के इस चंपारण की हालत क्या हो गई है, वह किसी से छिपी नहीं है। गांधी के नाम पर राजनीति तो खूब की जा रही है लेकिन उनके इस कर्मस्थली के विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कभी ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने स्थानीय लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि अब इस क्षेत्र के विकास के लिए हम सब को मिलकर काम करना होगा। मुकेश सहनी के बातों को सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग मोबाइल में अपने नेता की तस्वीर लेते दिखे।








