ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
04-Sep-2024 09:19 PM
By RANJAN
ROHTAS: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. खालिद अनवर अंसारी के निधन के बाद आज राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किये गये। बता दें कि 03 सितंबर को पटना के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 86 वर्षीय डा. खालिद अनवर अंसारी का निधन हो गया था। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक शहर डेहरी ऑन सोन लाया गया। जहां जिलाधिकारी नवीन कुमार और एसपी विनीत कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं राजकीय सम्मान के साथ बस्तीपुर स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बता दें की 1973 और 1985 में वो डेहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। बाद में वर्ष 2000 में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उन्हें विधान परिषद भी बनाया गया था। कांग्रेस सरकार में परिवहन मंत्री भी बनाए गए थे।
बिहार राज्य मोमिन कॉन्फ्रेंस ऑल इंडिया मोमिन यूथ फेडरेशन, बिहार राज्य बुनकर संघ जैसे कई संगठनों के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके थे। वह लंबे समय तक डेहरी के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष थे। बता दें कि देश के चर्चित स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी के यह जेष्ठ पुत्र थे। उनके निधन पर डेहरी में शोक संवेदना व्यक्त की गई है। डीएम नवीन कुमार ने इसे रोहतास जिले के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।