Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
07-Aug-2024 05:02 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त राहुल यादव ने व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल ने पूर्णिया के व्यवहार न्यायालय में सीजेएम के समक्ष सरेंडर किया।
राहुल यादव पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था । जिसे पुलिस तलाश कर रही थी । राहुल यादव अपने परिवार के साथ फरार था । राहुल यादव के घर में ताला लगा हुआ है । मृतक अवधेश यादव की पत्नी सुनिधि कुमारी ने कसबा थाना में 8 नामज़द के खिलाफ प्रार्थमिकि दर्ज कराई थी । जिसमें राहुल यादव भी शामिल था । इसके अलावा पुलिस ने नामजद सोनू झा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है ।
बुधवार की सुबह ही मृतक अवधेश यादव की पत्नी ने मीडिया के समक्ष खुदके परिवार की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयाना दिया था । साथ ही राहुल यादव सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की थी । मीडिया से बात करने के कुछ घंटे बाद दोपहर करीब 3 बजे राहुल यादव ने कोर्ट के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है ।