बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
02-Aug-2023 07:26 PM
By First Bihar
SIWAN : पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर एफआईआर दर्ज की गयी है। इस मामले में ओसामा के साथ ही साथ सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। इनलोगों पर फायरिंग करने, रंगदारी मांगने व तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है। इनके खिलाफ सिवान के नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
दरअसल,मोतिहारी के तेलियापट्टी मोहल्ले के रानी कोठी में दो सहोदर भाइयों के बीच भूमि विवाद में फायरिंग व वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर नगर थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज की गयी। ओसामा समेत छह पर नामजद और सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। सभी पर फायरिंग करने, रंगदारी मांगने व तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, इस मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि- रानी कोठी के सहोदर भाइयों सैयद इफ्तेखार खान उर्फ साहेब व इम्तियाज अहमद के बीच भूमि विवाद था। पुलिस ने मामले में इम्तियाज के पुत्र सैयद फरहान अहमद के आवेदन पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीन चारपहिये वाहन व एक जेसीबी को जब्त किया है। घटना के बाद सीवान भाग रहे औरंगजेब को गिरफ्तार कर लिया है। वह सीवान जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। रानी कोठी के सैयद इफ्तेखार खान के पुत्र मोहम्मद शदमान से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पुत्री डॉ. हेरा शहाब की शादी हुई है।
इधर,सैयद फरहान ने एफआईआर में बताया है कि एक अगस्त की शाम वह अपनी जमीन पर मार्केट बनवा रहा था। इस बीच उसके चाचा इफ्तेखार खान, चाचा के पुत्र सैयद शदमान, चाचा के संबंधी सीवान प्रतापपुर के मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा, पताही नूनफरवा के राजू मिश्र, बेतिया मझौलिया के छठू महतो व रक्सौल के मुखतार मियां समेत करीब सौ लोग 35 से 40 गाड़ियों के साथ आये और उसके ऊपर कारबाइन से फायरिंग की। इस दौरान जेसीबी से मकान तोड़े गए। सभी लोग हथियार से लैस थे। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की।