Nawada Road Accident : तिलक समारोह जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की दर्दनाक मौत, बिजली पोल से टकराई बाइक IRCTC ID Block News : रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, कई यूजर्स पर गिरेगी गाज; 24 घंटे के लिए बंद हो सकती है आपकी ID NEET Student Case : पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच तेज, फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों की दोबारा पड़ताल शुरू; जानिए क्या है नया अपडेट ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ Bihar Transport Department : बिहार में 27 जिलों में खुलेंगे नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अनफिट गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा Bihar Gram Kachahari : ग्राम कचहरी को मिले इतने मामलों में सुनवाई का अधिकार, अब गांव में ही होगा न्याय — जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज, क्या तेजस्वी दिखा पाएंगे दम या नीतीश -सम्राट इस मैदान में भी कर देंगे परास्त Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म
13-Jun-2021 01:57 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: बायसी अनुमंडल के ताराबाड़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 साल की बच्ची का शव नदी में तैरता मिला। लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी गयी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव को लेकर अपने घऱ चंकी ताराबाड़ी पहुंचे। जिसके बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमौर निवासी 11 वर्षीय आरफिया पूर्णिया के बायसी अनुमंडल अंतर्गत ताराबाड़ी स्थित अपनी नानी के घर आई थी। 12 जून को अपनी सहेलियों के साथ वह नदीं में नहाने गयी थी। तभी पैर फिसलने के कारण वह नदी के गहरे पानी में डूब गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी जैसे ही उसके ननिहाल वालों को लगी परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने भी काफी खोजबीन की लेकिन उन्हें भी कामयाबी नहीं मिली। और आज 24 घंटे बाद बायसी के शिरिपुर मल्लाह टोली पंचायत के ग्राम डंगरास घाट यादव टोली के पास आरफिया की लाश नदी में तैरता मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और लाश की पहचान की। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।