ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

पूर्णिया के ई होम्स पनोरमा में किया जा रहा है सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा

पूर्णिया के ई होम्स पनोरमा में किया जा रहा है सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा

25-Dec-2021 02:40 PM

PURNIA : पूर्णिया में आज से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन पूर्णिया के ई होम्स पनोरमा में किया जा रहा हैं जिसको लेकर  शनिवार को सिटी कालीघाट स्थित सौरा नदी से जल भरकर श्रद्धालु शहर के सदर थाना,स्टेशन नरोड, कटिहार मोर, बेलोरी होते हुए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। कलश यात्रा में बैण्ड-बाजा, डीजे पर महिलाए-युवती व बच्चे भी डांस कर रहे थें. यात्रा में रथ, घोड़ा के अलावे विभिन्न तरह के झाँकी साथ-साथ चल रहे थें। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रहे थें. श्रद्धालुओ को पीने के लिए शुद्ध पेयजल साथ-साथ सड़क मार्ग को भी साफ-सफाई करवाया गया था।

कलश यात्रा विद्वानो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह सात बजे पूर्णिया सिटी काली मंदिर से निकलकर ई होम्स पनोरमा स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां पर कलश को स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 01 बजे से कथा वाचक गुप्तेश्वर पांडे महाराज ने अपने मुख से कथा प्रारंभ किया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में कथा स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगया गया था। कलश यात्रा के दौरान पूर्णिया पुलिस के विभिन्न थानो की पुलिस गाड़ी बुलिस बल के साथ चल रहे थें। कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी कड़ा इंतजाम किया गया था।

कथा स्थल पर कलश यात्रियो के लिए भोजन-पानी का भी इंतजाम यज्ञ कमेटी के द्वारा किया गया था। कलश यात्रा में कथा वाचक गुप्तेश्वर पांडेय महाराज भी रथ पर सवार होकर चल रहे थें। वहीं कलश यात्रा में बच्चे विभिन्न वेश-भूषा में हनुमान, राम-लक्ष्मण, राधे कृष्ण भी बनकर कलश यात्रा में शामिल थें।