ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

पूर्णिया में एक बार फिर ऊंट तस्करी का खुलासा, बायसी पुलिस ने 3 ऊंट किया बरामद, तस्कर फरार

28-Nov-2023 06:23 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया की बायसी थाना पुलिस ने तस्करी के लिए लाए गये 3 ऊंट को बरामद किया है। इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गये। बता दें कि इससे पहले भी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेन्द्रपुर से राजस्थान से लाए गये 8 ऊट को बरामद किया गया था उस वक्त भी तस्कर मौके से फरार हो गये थे। इसी दौरान 3 ऊंट पश्चिम बंगाल से बरामद किया गया था। 


राजस्थान के ऊंट की तस्करी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और ऊंट तस्करी का नया मामला पूर्णिया जिले के बायसी थाना इलाके में सामने आ गया। बायसी पुलिस ने 3 ऊंट को बरामद किया है हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि बायसी थाना क्षेत्र के गांघर पंचायत अंतर्गत बासडोल गांव में अवैध रूप से तस्करी के लिए राजस्थान से लाए गये तीन ऊंट को बायसी पुलिस की मदद से पकड़ा गया। बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देर रात बायसी पुलिस ने छापेमारी की। पता चला कि तीन ऊंट को अवैध रूप से बिहार बंगाल सीमा पर तस्करी किया जा रहा था। जिसे बायसी पुलिस ने बरामद कर लिया। इस दौरान ऊंट तस्कर मौके से फरार हो गये।