ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह

Home / news / लॉक डाउन में थाने के अंदर शराब पार्टी, मुखिया के साथ दारु पीते...

लॉक डाउन में थाने के अंदर शराब पार्टी, मुखिया के साथ दारु पीते पकड़ा गया दारोगा

23-Mar-2020 03:47 PM

PURNEA : कोरोना ने विश्व में कहर बरपा रखा है. भारत में भी इससे तबाही मची है. एहतियातन, लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं. बिहार में भी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य को लॉक डाउन कर दिया गया है. लेकिन जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो कि बिहार में शराबबंदी की पोल खोल कर रख दी है. दरअसल लॉक डाउन की स्थिति में थाने के अंदर मुखिया के साथ शराब पार्टी करते हुए एक दारोगा को अरेस्ट किया गया है. 



मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है. जहां सरसी थाना में शराब पार्टी का एक बड़ा खुलासा किया गया है. दरअसल थाने के अंदर शराब पी रहे दारोगा और मुखिया को अरेस्ट किया गया है. त्पाद अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया. थाना में शराब पीने की सूचना पर बनमनखी थानाध्यक्ष और एएसपी प्रमोद कुमार ने थाना पहुंचकर जांच की और देखा कि एएसआई हिमाचल तिवारी और मझुआ प्रेमराज पंचायत के मुखिया राजीव रंजन उर्फ पिंकू साह शराब की पार्टी कर रहे हैं.


मुखिया और दारोगा को शराब के नशे में पाते ही एएसपी प्रमोद कुमार फौरन एसपी और बनमनखी डीएसपी को सूचना दी. बनमनखी डीएसपी विभाष कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे सरसी थाना में दारोगा और मुखिया के शराब के नशे में होने की सूचना मिली थी. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. दारोगा और मुखिया को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई है.