ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

पुनपुन नदी में उफान से तबाही, पुल में आई दरार, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ग्रामीण

पुनपुन नदी में उफान से तबाही, पुल में आई दरार, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ग्रामीण

01-Oct-2019 09:28 AM

PATNA : आफत की बारिश के कारण कई छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं. पिछले चार दिनों में हुई मूसलाधार बारिश से पुनपुन नदी के जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा है. पानी के तेज बहाव के कारण राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के पितवास में काफी पुराने पुल में पहले दरार आई और फिर धीरे धीरे वो पुल का कुछ हिस्सा नदी में धरासाई हो गया. ग्रामीण अपनी जान खतरे में डालकर टूटे पुल से आने जाने को मजबूर हैं. 

इस पुल का कुछ हिस्सा हालांकि अभी तक टिका हुआ है. लेकिन खतरा को देखते हुए उसपर आवाजाही बंद कर दिया गया है. इस पुल पर आवाजाही बंद होने के कारण लोगो की समस्या काफी बढ़ गई है. पहले जो इस रास्ते से आसानी से पुल के सहारे उसपार मसौढी, जहानाबाद और गया चले जाते थे. उन्हें लगभग 60 किलोमीटर की दूरी ज्यादा हो गई है. हालांकि इस पुल से सटे एक नया पुल बकनर भी तैयार है. लेकिन उसमें कुछ काम अभी बाकी है. फिर भी लोग इस अर्धनिर्मित पुल पर जान जोखिम में डालकर उस पर जा रहे हैं.