2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
17-Feb-2022 03:28 PM
DESK: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को धमकाने, अपमान व आहत करने का आरोप लगाया गया है। चन्नी के खिलाफ IPC की धारा 295, 295 (क), 504 और 511 के तहत न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सुनवाई की तिथि 24 फरवरी 2022 निर्धारित की है।
सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बिहार और यूपी के लोगों का पंजाब के सीएम चन्नी ने अपमान किया है। पंजाब उनकी जागिर नहीं है। चन्नी के इस बयान ने बिहार और यूपी के लोगों को ठेस पहुंचाया है। उनके बयान से आहत होकर उन्होंने आज मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी पटना के कदमकुआं थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गयी है। बीजेपी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना के कदमकुआं थाने में पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। चन्नी के विवादित बयान पर उनसे माफी मांगने के साथ-साथ उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

