ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

इस होटल में खाना खाने पर फ्री में मिल रहा है बुलेट, अभी सिर्फ एक शख्स ने जीता है चैलेंज

20-Jan-2021 01:18 PM

DESK : अगर आप भी खाने के शौकिन है तो आपके पास एक शानदार मौका है बुलेट जीतने का. जी हां आपके पास भी मौका है शानदार बुलेट फ्री में अपने घर ले जाने का. 

यह ऑफर दिया है पुणे के वडगांव मावाल क्षेत्र में स्थित शिवराज रेस्टोरेंट ने. इस रेस्टोरेंट में खाने वाले ग्राहक के पास बुलेट जीतने का शानदार मौका है. शिवराज होटल ने ‘विन अ बुलेट बाइक’ नामक प्रतियोगिता के जरिए एक ऑफर निकाला है. इसके तहर अगर आप 60 मिनट में एक बुलेट थाली को खत्म कर देते हैं तो आपको इनाम  में रॉयल एनफील्ड बाइक इनाम में दी जाएगी. 

यह एक नॉन-वेज थाली है, जिसमें अधिकतर मांसाहारी आइटम हैं.‘बुलेट थाली’ को ख़त्म कीजिए और 1.65 लाख रुपए मूल्य वाली बुलेट घर लेकर जाइए.होटल ने बाहर में 5 ब्रांड न्यू चमकती हुई बुलेट बाइक्स भी खड़ी की है.अगर ग्राहक तय समय में इसे खत्म कर देंगे तो उन्हें मौके पर ही बाइक दे दी जाएगी.  होटल के मेन्यू कार्ड पर इस ‘बुलेट थाली’ को लेकर सारे नियम और दिशा-निर्देश पहले ही लिख दिए गए हैं. 

इस थाली में तली हुई समुराई मछली, पॉम्फ्रेट फ्राइड फिश, चिकेन तंदूरी, ड्राई मटन, ग्रे मटन, चिकेन मसाला और कोलम्बी (प्रॉन) बिरयानी शामिल है. होटल के इस ऑफर के बाद अब वहां खाने वालों की भीड़ लगी है.  रोज ऐसी 65 थालियाँ बिक रही हैं. होटल के मालिक ने कहा कि कोरोना काल में धंधा ठप होने के बाद उन्हें यह आईडिया आया और अब यह हिट साबित हुआ है.  शिवराज होटल में इसी तरह की 6 जायंट थालियाँ हैं- स्पेशल रावण थाली, बुलेट थाली, मालवणी फिश थाली, पहलवान मटन थाली, बकासुर चिकेन थाली और सरकार मटन थाली. हर थाली की कीमत 2500 रुपए है. अभी तक सिर्फ एक शख्स ने यह ऑफर जीता है. पुणे के सोमनाथ पवार एकलौके शख्स हैं जिन्होंने यह चैलेंज जीता है.