ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरी, मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

22-Feb-2021 12:29 PM

DESK : पुडुचेरी में अल्पमत में आई कांग्रेस की नारायणसामी सरकार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने में फ़ैल साबित हुई है. आज स्पीकर ने ऐलान किया कि नारायणसामी सरकार के पास अब बहुमत नहीं है जिसके बाद सीएम वी. नारायणसामी ने डिप्टी गवर्नर तमिलिसाई साउंडारराजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. 


आपको बता दें कि पुडुचेरी विधानसभा में कांग्रेस के पास मात्र 9 विधायकों के अलावा 2 DMK और एक निर्दलीय विधायक यानी कि मात्र 12 विधायकों का समर्थन है जबकि विधानसभा में बहुमत के 14 विधायकों का समर्थन जरूरी है. हालांकि फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी दावा करते रहे कि उनके पास निर्वाचित विधायकों में से बहुमत है लेकिन उनका दावा फेल साबित हुआ और अब मुख्यमंत्री को उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपना पड़ा है. 


वी. नारायणसामी ने अपना इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैंने, मेरी सरकार के मंत्रियों, कांग्रेस और डीएमके के सभी विधायकों और निर्दलीय विधायक ने इस्तीफा दे दिया है और उपराज्यपाल से इसे स्वीकार करने की मांग की गई है. आपको बता दें कि सत्ताधारी गठबंधन के 6 विधायकों ने विश्वास मत से पहले इस्तीफा दे दिया था, जिसमें रविवार को दो विधायकों ने इस्तीफा दिया.