Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
21-Jan-2024 07:51 AM
By First Bihar
PATNA: शनिवार की शाम हैकर्स ने पटना विश्वविद्यालय की बेवसाइट को हैक कर लिया। वेबसाइट पर बांग्लादेश का झंडा लगाकर हैकर्स ने एक मैसेज भी लिखा। मैसेज में लिखा गया कि हम आपको परेशान करना चाहते हैं। हमारी ओर से किए गए साइबर अटैक का आनंद लीजिए। हैकर्स की ओर से फ्लोट किए गए इमेज में टीम मेंबर का नाम भी कोड और बग के साथ लिखा गया।
दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश और दुनियाभर के हैकर्स एक्टिव हो गए हैं। उनकी नजर सरकारी विभागों और संस्थानों की वेबसाइट पर है। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर हैकर्स द्वारा सरकारी वेबसाइट को हैक किए जाने का खुफिया अलर्ट भी जारी हुआ है हालांकि, पटना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैकिंग से इसका संबंध अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यूपी सरकार ने सभी सरकारी विभागों को हैकर्स से सावधान रहने के लिए कहा है।
बताया जा रहा है कि वेबसाइट मैनेज करने वाली एजेंसी को इसकी जानकारी दे दी गई है। साथ ही पुलिस में भी हैकिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है। शनिवार की देर रात तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैकर्स के कब्जे से मुक्त नहीं कराया जा सका था। हैकर्स का मैसेज और बांग्लादेश का झंडा पटना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ब्लिंक करता रहा।