UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
13-Feb-2020 03:31 PM
PATNA : प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहल करेंगे। उनके ही मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है कि वह प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर हस्तक्षेप करें। श्याम रजक ने कहा है कि नीतीश कुमार अगर प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर पहल करते हुए केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे तो इस मामले को जल्द ही सुलझाया जा सकता है।
मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से दलितों के उत्थान के लिए एक काम करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार के अंदर दलितों का सामाजिक आर्थिक और मानसिक तौर पर विकास हुआ है। ऐसे वक्त में जब देश के अंदर प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर संशय वाली स्थिति बनी हुई है। नीतीश कुमार को पहल करनी चाहिए। रजत ने नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार से बातचीत करें।
श्याम रजक ने कहा है कि। प्रोन्नति में आरक्षण के मामले को संसद के मौजूदा सत्र में ही नौवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की आवश्यकता है। जेडीयू नेता ने कहा है कि अगर दलितों के विकास में कोई रोड़ा? पैदा नहीं करना चाहता तो तत्काल प्रभाव से इसे नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए।