ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को मिलेगा वित्तीय लाभ, लिखित समझौते के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ का आंदोलन समाप्त

29-Jul-2019 09:11 PM

By 8

PATNA : क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने मॉडिफाइड एसयूरोड कैरियर प्रोग्रेसन स्कीम (MACPS) 2010 के अंतर्गत राजकीयकृत व प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों को वित्तीय उन्नयन का लाभ देने सहित सभी मांगों को स्वीकार किया. 15 अगस्त तक इसका निष्पादन करने के लिखित समझौते के बाद पटना प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ ने उपवास व सत्याग्रह को समाप्त किया. पटना प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पटना प्रमंडल के अंदर आने वाले पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, रोहतास और कैमूर जिलों के हजारों शिक्षकों ने आरडीडीई की कार्यशैली, टालमटोल की नीति और शिक्षक विरोधी आचरण के खिलाफ बिहार इंटरमीडियएट एजुकेशन काउंसिल कार्यालय के बाहर उपवास और सत्याग्रह किया. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि दोपहर बाद क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के आग्रह व बुलावा पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की. जिसमें आरडीडीई ने सभी मांगों को बिना शर्त स्वीकार किया और 15 अगस्त तक एमएसीपी-2010 योजना के लाभ का निष्पादन करने का आश्वासन दिया. इस उपवास व सत्याग्रह कार्यक्रम में राज्य शैक्षिक परिषद के सचिव शशिभूषण दूबे, पटना जिला संघ के अध्यक्ष मोख्तार सिंह, सचिव सुधीर कुमार, कैमूर जिला संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, सदस्य रामनारायण सिंह, जिला परीक्षा सचिव जितेंद्र कुमार, गौतम महात्मा, आशुतोष कुमार, रोहतास जिला संघ के सचिव सतीश पांडेय, भोजपुर जिला संघ के सचिव श्रीनिवास सिंह, मुक्तेश्वर उपाध्याय, सुदर्शन प्रसाद, दीनदयाल मिश्र सहित हजारों की संख्या में शिक्षक व प्रधानाध्यापक मौजूद थे.