ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी खत्म होगी, कोरोना ट्रीटमेंट के लिए सरकार रेट लिस्ट...

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी खत्म होगी, कोरोना ट्रीटमेंट के लिए सरकार रेट लिस्ट जारी करेगी

13-Aug-2020 08:50 AM

PATNA : कोरोना ट्रीटमेंट के लिए प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी अब जल्द ही खत्म होगी. सरकार इसके लिए सरकारी रेट लिस्ट जारी करने की तैयारी में जुट गई है. 

जिसके बाद कोरोना मरीज का निजी अस्पतालों में इलाज अधिकतम प्रतिदिन 15 से 20 हजार के बीच तय करने पर विमर्श चल रहा है. जांच और दवा का खर्च परिजन देंगे. अस्पताल का रेट यान डॉक्टर आदि की दर फिक्स होगी. इसमें सामान्य बेड पर रहने वाले मरीज से 1 दिन का अधिकतम 5 हजार, आईसीयू में 10 हजार, वेंटिलेटर पर रहने वाले मरीजों से 15 से 20 हजार के बीच ही लिया जा सकेगा.

 पटना के सिविल सर्जन आर के चौधरी ने कहा कि अंतिम निर्णय एक-दो दिन में होगा. आयुष्मान भारत के जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के कोरोना संक्रमण से ठीक होकर लौटने का इंतजार किया जा रहा है. मंगलवार को अखबार में कोरोना मरीज से निजी अस्पताल में लूट से संबंधित खबर छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया था. जिसके बाद डीएम ने निजी अस्पतालों पर सख्त कार्यवाई करने का निर्देश दिया था.

 इसके बाद भी अगर कोई भी प्राइवेट अस्पताल मरीजों से वसूली करता है तो मरीज के परिजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के कंट्रोल रूम के नंबर पर इसकी शिकायत कर सकते हैं. जांच सिविल सर्जन की अध्यक्षता में गठित मेडिकल टीम करेगी. वहीं शिकायत सही पाए जाने वाले अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी.  सिविल सर्जन ने कहा कि महामारी के इस दौर में मुनाफा लेने का समय नहीं है.