Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
09-Aug-2020 12:06 PM
By Ranjan Kumar
PATNA : पृथ्वी दिवस के मौके पर बिहार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बिहार सरकार ने पौधारोपण के मिशन 2.51 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पृथ्वी दिवस के मौके पर पटना में पौधारोपण किया। वह पटना के आर ब्लॉक के पास आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ आज राज्य के सभी जनप्रतिनिधि भी पौधारोपण किया है। नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ साथ सभी विधायक विधान पार्षद जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत आने वाले प्रतिनिधि और जिलों के अधिकारी भी पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। राज्य के अलग अलग हिस्सों से यह खबरें आ रही हैं। इसके लिए सरकार ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर रखी थी। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए इस मिशन को सरकार ने चुना था जिसके तहत राज्य में दो करोड़ 51 लाख पौधे लगाए जाने थे।
बिहार में मनरेगा के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में एक करोड़ 17 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। राज्य के जिन जिलों ने पौधारोपण कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है उनमें पूर्णिया के अंदर 136 फ़ीसदी, कैमूर में 120, सहरसा में 108, सारण में 105, अरवल में 105, भागलपुर में 105, नालंदा में 101, किशनगंज में 101 फ़ीसदी पौधारोपण हुआ है। सीवान और वैशाली के साथ गया में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया।