ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / स्टूडेंट ने एप्लीकेशन में लिखा 'सर 10 बजे मेरा निधन हो गया', प्रिंसिपल...

स्टूडेंट ने एप्लीकेशन में लिखा 'सर 10 बजे मेरा निधन हो गया', प्रिंसिपल ने छुट्टी दे दी

01-Sep-2019 04:22 PM

By 17

DESK : स्कूल से छुट्टी मिल जाये इसके लिए बच्चे हर रोज कुछ न कुछ नया बहाना सोचते रहते है. कभी पेट दर्द का बहाना तो कभी नाना-नानी, दादा-दादी या किसी बुजुर्ग रिश्तेदार के निधन का बहाना. बच्चों को स्कूल न जाने का केवल एक बहाना चाहिए होता है. लेकिन स्कूल में पढ़ने वाला हर बच्चा ऐसा नहीं होता है. इन दिनों ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला. जहां एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे का छुट्टी के लिए लिखा गया प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आठवीं कक्षा के छात्र ने अपनी ही मौत का हवाला देकर प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी. वही प्रिंसिपल ने आपनी लापरवाही का नमूना पेश करते हुए आवेदन पर ग्रांटेड लिखकर छुट्टी अप्रूव भी कर दिया. क्या है मामला आपको बता दे की कानपुर के जीटी रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे 8वीं के बच्चे की दादी का निधन हो गया था. बच्चे ने गलती से दादी की जगह खुद की मौत का हवाला देकर छुट्टी मांग ली और प्रिंसिपल ने छुट्टी दे भी दी. बच्चा घर गया और अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ. प्रिंसिपल को लिखा बच्चे का लीव एप्लीकेशन किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते यह वायरल हो गया. प्रिंसिपल की लगी क्लास वही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्रिंसिपल की जमकर क्लास लगाई. लोगों के मुताबिक स्कूल की प्रिंसिपल को क्या पढ़ना लिखना नहीं आता था शायद इसलिए बच्चे की की एप्लीकेशन को अप्रूव कर दिया.