ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में प्रिंसिपल ने छात्र को बेरहमी से पीटा, स्टूडेंट को दी गाली, केस दर्ज

28-Jul-2019 03:00 PM

By 7

PATNA : राजधानी में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल की ओर से छात्र को गाली भी दी गई है. पीड़ित छात्र के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पूरी घटना पटना के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां F-124, पी सी कॉलोनी स्थित दी एम्बिशन प्रिपरेटरी स्कूल (The Ambition Preparatory School ) के प्रिंसिपल ने हॉस्टल में जाकर एक छात्र की बेहरमी से पिटाई की है. पीड़ित छात्र आदर्श कुमार ने बताया कि आज संडे के दिन वह साफ़ सफाई कर रहा था. उसके बाद वह नहाने के लिए जा रहा था तभी हॉस्टल में आकर प्रिंसिपल ने बर्बरतापूर्वक उस नाबालिग छात्र की पिटाई कर दी. प्रिंसिपल द्वारा मासूम बच्चे को बर्बर तरीके से पीटने के बाद उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान बन गए हैं. पीड़ित छात्र ने प्रिंसिपल के ऊपर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट