ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

प्रेमिका ने प्रेमी के लिए पति की कर दी हत्या, शव को फंदे से लटका हुए फरार

16-Jun-2022 01:17 PM

CHHAPRA: बिहार में प्रेम प्रसंग और उससे जुड़ा मामला काफी बढ़ गया है. हर रोज़ इससे जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ ही जाती है. ताज़ा मामला छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायब गंज मोहल्ले से आई है. मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी, जिसके बाद इस जुर्म को छुपाने के उद्देश्य से इस हत्या की घटना को आत्महत्या का रूप देना चाहा. उस महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को पंखे से लटका कर घर में ताला मारते हुए फरार हो गई. पुलिस ने सूचना मिलने पर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि मृतक राजाराम दास का 29 वर्षीय पुत्र संतोष दास था. वहीं मृतक के भाई ने इस हत्या लेकर संतोष की पत्‍नी, उसके प्रेमी और एक रिश्‍तेदार पर आरोप लगाया है, जिसके बाद इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.  



मृतक के भाई संदीप दास जो की सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद थे. उन्होंने अपने भाई यानी की मृतक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि या कि संतोष दास की शादी गोपालगंज की रहने वाली सिमरन के साथ 23 अप्रैल को थावे मंदिर में हुई थी. उनका यह भी कहना था कि संतोष को काफी सुन्दर पत्नी  मिली थी जिस वजह से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था. ले‍किन संतोष इस खूबसूरत चेहरे के पीछे छिपे काले चेहरे को नहीं देख सका. उन्होंने आगे बताया कि शादी के बाद भी अक्‍सर पत्‍नी सिमरन किसी से मोबाइल पर बातचीत किया करती थी। जिसका विरोध संतोष ने करते हुए उसने अपनी पत्नी  का स्मार्टफोन ले कर छोटा मोबाइल दे दिया. इस बीच सिमरन ने मंगलवार रात  एक युवक को घर  बुला कर खुद का  रिश्‍तेदार बताया. वहीं इस दौरान परिवार के सभी सदस्‍य पड़ोस में हो रही शादी में शामिल होने गए थे. इसी का फायेदा उठाते हुए पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर संतोष की हत्‍या कर दी और घर में ताला मारकर फरार हो गई. 



थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इस घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। जब पुलिस इस मौत की सूचना पर पहुंची तो वहां मृतक की पत्‍नी नहीं थी और  घर के बाहर ताला लटका हुआ था। फिलहाल पुलिस मृतक युवक की पत्‍नी की सभी गतिविधियों की जांच कर रही है.