ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
13-Jul-2021 06:40 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मयूरवा गांव में एक युवक को प्रेमिका से छिपकर शादी रचाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब इस बात की भनक प्रेमिका को लग गयी। फिर क्या था शादी समारोह में इस दौरान जमकर हंगामा शुरू हो गया। प्रेमिका के साथ आए लोगों ने बाराती और दूल्हे को पहले बंधक बना लिया फिर शादी को रुकवा दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि त्रिवेणीगंज के मचहा गांव की एक महिला जो पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों की मां है। इस महिला के साथ अरुण साह का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। महिला का ससुराल राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास गांव में है। महिला को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। महिला का कथित प्रेमी अरुण साह का उस घर पर बराबर आना-जाना था।
शादीशुदा दो बच्चों की मां प्रेमिका औऱ इसके प्रेमी युवक अरुण साह दोनों को प्रेम का बुखार इस कदर लगा कि दोनों ने इस दौरान कई बार लिव इन रिलेशनशिप भी बनाये। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था। जिसके बाद महिला अपने मायके मचहा आकर रहने लगी। दोनों के मिलने जुलन का सिलसिला लगातार जारी रहा।लेकिन तभी अरुण साह के घरवालों ने अरुण की शादी कहीं औऱ तय कर दी।
बीती रात बारात लेकर अरुण साह पड़ोस के गांव मयूरवा पहुंचा जहां पूरे गाजे बाजे के साथ बारात लड़की के घर तक पहुंची लेकिन इस बात की भनक अरुण साह की प्रेमिका को लग गयी। जानकारी मिलते ही वह अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ पहुंच गयी और इस दौरान जमकर बबाल काटा। महिला के साथ आए लोगों ने युवक और बारातियों को बंधक बना लिया। जिसके बाद शादी रुकवा दी गयी। इसे लेकर गांव में भी पंचायत बैठायी गयी।