ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को मारी गोली, प्रेमिका से शादी नहीं...

प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को मारी गोली, प्रेमिका से शादी नहीं होने पर उठाया कदम

31-Jan-2022 08:23 PM

LAKHISARAI: लखीसराय में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना कबैया थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अपने परिजनों पर उक्त लड़की से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। घरवालों द्वारा लाख समझाने के बावजूद युवक मानने को तैयार नहीं था और इसी हताशा में आकर उसने खुद को गोली मार ली।


बताया जा रहा है कि मृतक पंकज कुमार किसी लड़की के बेइंतहां प्यार करता था।लेकिन उसके घरवालों को लड़की पसंद नहीं थी। घर के लोगों द्ववारा बार बार समझाने के बावजूद पंकज लड़की से अलग नहीं होना चाह रहा था और उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद परिजनों ने कमरा खोला तो पंकज को मृत पाया। 


उसके सिर में गोली लगी थी और कमरे में खून फैला हुआ था।परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंकज के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस को पंकज के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लिहाजा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।