ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह

जरूरतमंदों को 2 दिन में जॉब कार्ड देगी नीतीश सरकार, प्रवासी मजदूरों के लिए ग्रामीण विकास विभाग तैयार

जरूरतमंदों को 2 दिन में जॉब कार्ड देगी नीतीश सरकार, प्रवासी मजदूरों के लिए ग्रामीण विकास विभाग तैयार

14-Apr-2021 12:05 PM

PATNA : देश में लॉकडाउन की आशंका को देखते हुए लगातार दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूर वापस से अपने घर लौट रहे हैं। प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र हो या गुजरात, हरियाणा, दिल्ली सभी राज्यों में काम करने वाले बिहारी मजदूर वापस अपने घर को आ रहे हैं। इन मजदूरों को ऐसा लगता है कि अगर इस बार भी कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा तो उनके लिए स्थिति बेहद खराब हो जाएंगी। पिछले लॉकडाउन का अनुभव बेहद खट्टा होने के कारण इस बार यह मजदूर समय रहते अपने गांव पहुंच जाना चाहते हैं। 


प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर नीतीश सरकार भी अभी से सक्रिय हो गई है। सरकार ने बिहार में हर जरूरतमंद को काम दिलाने का फैसला किया है। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर रखा है। विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि हम बिहार वापस लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को तत्काल जॉब कार्ड बनाकर देने को तैयार हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जरूरतमंदों को 2 दिन के अंदर जॉब कार्ड मुहैया कराया जाए। इसके बाद उन्हें मनरेगा के तहत तक काम भी मुहैया कराया जाएगा। 


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि बिहार से बाहर अन्य राज्यों में काम करने वाले मजदूरों की वापसी को लेकर हम पूरी तैयारी के साथ बैठे हैं। विभाग ने इसके लिए हर स्तर पर दिशा-निर्देश से जारी कर रखा है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाहर से आने वाले जो मजदूर अगर काम करना चाहेंगे उन्हें मनरेगा के तहत काम मुहैया कराया जाएगा। मनरेगा के तहत साल में 100 दिन काम की गारंटी सरकार की तरफ से मुहैया कराई जाती है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत अगर किसी को मांगने पर भी काम नहीं मिलता है तो इस संबंध में दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई भी करेगी।