ब्रेकिंग न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा

प्रवासियों को पैसे देने में सरकार का नया पेंच, बिहार में बैंक खाता नहीं हुआ तो मदद से वंचित

प्रवासियों को पैसे देने में सरकार का नया पेंच, बिहार में बैंक खाता नहीं हुआ तो मदद से वंचित

17-May-2020 08:30 AM

PATNA : प्रवासी बिहारियों की घर वापसी पर आर्थिक मदद देने का एलान कर चुकी नीतीश सरकार अब प्रवासियों को पैसे देने में नए-नए पेंच लगा रही है। सरकार ने अब नया फरमान जारी करते हुए यह घोषणा कर दी है कि आर्थिक मदद केवल उन्हीं प्रवासियों के बैंक खाते में जाएगी जिनका अकाउंट बिहार के अंदर होगा। सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जिन प्रवासियों का बैंक खाता बिहार के बाहर होगा उन्हें सरकारी मदद नहीं मिलेगी।


सरकार के इस नए फैसले की बाबत आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने जानकारी साझा की है। प्रत्यय अमृत की तरफ से सभी जिलों के डीएम को यह आदेश दिया गया है कि वह नए गाइडलाइन को फॉलो करें। सभी डीएम को कहा गया है कि प्रवासियों को रेल किराए के अलावा 500 रुपये या कम से कम एक हजार की रकम बैंक खातों में दिया जाना है लेकिन तथ्यों पर विचार के बाद यह फैसला लिया गया है कि यह फैसला केवल उन्हीं प्रवासियों को दिया जाएगा जिनका बैंक अकॉउंट बिहार में है।


सरकार के इस नए फरमान के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी आर्थिक मदद से वंचित हो जाएंगे। लॉकडाउन के बीच घर वापसी करने वाले ज्यादातर प्रवासियों का बैंक अकाउंट बिहार के बाहर है। यह प्रवासी जिन राज्यों में काम कर रहे थे वहां उन्होंने बैंक खाते खुलवा रखे हैं। ऐसे में बिहार के अंदर इनका बैंक अकाउंट नहीं होने के कारण राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक मदद इन्हें नहीं मिल पाएगी। जाहिर है सरकार के इस नए पेंच से प्रवासियों को झटका लगा है।