ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / बिहारी मजदूरों का चेहरा बने रामपुकार से तेजस्वी ने की बात, नौकरी देने...

बिहारी मजदूरों का चेहरा बने रामपुकार से तेजस्वी ने की बात, नौकरी देने का भरोसा और जज्बे को किया सलाम

25-May-2020 04:38 PM

PATNA : बिहार के प्रवासी मजदूरों का चेहरा बन चुके रामपुकार पंडित से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. तेजस्वी यादव ने चंद दिनों पहले रामपुकार पंडित की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल में लगाई थी. बेगूसराय के रहने वाले रामपुकार पंडित इस लॉकडाउन में जिन परिस्थितियों का सामना करते हुए घर वापस पहुंचे. उसको लेकर तेजस्वी यादव ने उनके जज्बे को सलाम किया है. 


राम पुकार पंडित की वह तस्वीर कोरोनावायरस के बीच सबसे ज्यादा ट्रेंड में रही. जिसमें वह हाथ में मोबाइल लिए बिलबिलाते नजर आ रहे हैं. लॉकडाउन के बीच कठिन परिस्थितियों में राम पुकार पंडित पर सबसे बड़ी आफत तब गिरी जब उनका बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा. राम पुकार घर के रास्ते में थे लेकिन अपने बच्चे की मौत की खबर सुनकर वह दर्द से भर उठे और सड़क किनारे फफक-फफक कर रोने लगे.


राम पुकार पंडित से तेजस्वी यादव ने आज लंबे वक्त तक बातचीत की. उन्हें भरोसा दिया कि वह पटना में काम करना चाहते हैं तो यहां भी उनके लिए नौकरी का इंतजाम किया जायेगा. अगर रामपुकार बेगूसराय में कुछ करना चाहते हैं तो तेजस्वी यादव वहां भी मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के मजदूरों के साथ वो हमेशा खड़े हैं. श्रमिकों के लिए उनकी पार्टी जो कुछ कर रही है, वह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के निर्देश पर हो रहा है.