ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

प्रशांत किशोर का नाम भी नहीं सुनना चाहते हैं NDA के नेता, बोले - PK ने केजरीवाल का बेड़ागर्क कर दिया

12-Feb-2020 01:48 PM

PATNA : दिल्ली में सत्ता वापसी के बाद भले ही अरविंद केजरीवाल गदगद होकर अपने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को गले लगा रहे हों लेकिन बिहार में एनडीए के नेता प्रशांत किशोर का नाम सुनना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। प्रशांत किशोर का नाम सुनते ही बिहार में जेडीयू और बीजेपी के नेता भड़क उठते हैं। मिशन दिल्ली पूरा करने के बाद प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि वह 18 फरवरी को पटना आएंगे और उनका पूरा ध्यान बिहार की राजनीति पर होगा।



प्रशांत किशोर के बिहार आने की बात सुनकर जेडीयू के नेता केवल इतना कह रहे हैं कि जनता मालिक है जनता ही किसी को सत्ता में आने का मौका देती है और उसकी पैनी नजर सत्ता में बैठे लोगों की तरफ से किए गए विकास के कार्यों पर होती है। जेडीयू के नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि प्रशांत किशोर या हो या फिर कोई और उनके आने से जेडीयू को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।


वहीं बीजेपी दिल्ली में प्रशांत किशोर के परफॉर्मेंस को लेकर ही सवाल खड़े कर रही है। नीतीश कैबिनेट पर बीजेपी कोटे से मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने अरविंद केजरीवाल का परफॉर्मेंस पहले से नीचे गिरा दिया है। बीजेपी नेता ने कहा है कि अगर प्रशांत किशोर आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या ऊपर की तरह बढ़ा देते तो उन्हें क्रेडिट मिलता लेकिन हकीकत यही है कि आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन पहले से खराब हुआ है।


प्रशांत किशोर को लेकर बीजेपी और जेडीयू के अपने-अपने दावे हैं लेकिन हकीकत यही है कि सबकी नजर पीके पर टिकी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 18 फरवरी को पटना पहुंचने के बाद पीके बिहार की राजनीति में किस तरह की फिरकी लेते हैं?