Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?
30-Aug-2024 01:59 PM
By First Bihar
PATNA: साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुके जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक और बड़ा एलान कर दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि 2025 में बिहार में उनकी सरकार बनने के बाद 60 साल से ऊपर के सभी महिला-पुरुष को चार सौ की जगह कम से कम दो हजार रुपए पेंशन हर महीने दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए भी बड़ी योजना की घोषणा की है।
प्रशांत किशोर ने कहा है कि 15 साल से कम के बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्च, जिसमें उनकी किताबें से लेकर स्कूल ड्रेस, सब कुछ बिहार के बच्चो के लिए मुफ्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही यह व्यवस्था केवल सरकारी स्कूलों में ही नहीं बल्कि सभी प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगी। प्राइवेट स्कूल में भी 15 वर्ष तक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार देगी, ऐसी व्यवस्था हम करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था पूरे देश के किसी भी राज्य में अभी तक नहीं है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि नीतीश सरकार पढ़ाई के नाम पर हर वर्ष 50 हज़ार करोड़ खर्च कर रही है, पर आप ही बताइए की उन 50 हज़ार करोड़ से क्या 50 बच्चे भी पढ़े हैं? लेकिन हमारा यह संकल्प है की हम इन्हीं 50 हज़ार करोड़ को सही तरीके से खर्च करके आपके बच्चो को अच्छी गुणवत्ता की पढ़ाई कराएंगे ताकि 15 वर्ष के बाद वह सरकार और व्यवस्था पर बोझ नहीं बने।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बिहार के गांवों में अकेले जीवन व्यापन कर रहे हमारे बुजुर्गो के दर्द को समझते हुए एलान किया कि जन सुराज अगले वर्ष के अंत से यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला-पुरुष, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें कम से कम हर महिने 2000 रुपए की पेंशन मिले। उन्होंने इसके साथ ही नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रूपए देकर क्या वह आप पर कोई एहसान कर रहे है? इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रूपए में अपना जीवन व्यापन करना नामुमकिन है।