ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / प्रशांत किशोर के निष्कासन के पत्र में JDU ने कहा-PK और ज्यादा...

प्रशांत किशोर के निष्कासन के पत्र में JDU ने कहा-PK और ज्यादा नहीं गिरे इसलिए उन्हें निकालना जरूरी, पढिये पूरा पत्र

29-Jan-2020 04:50 PM

PATNA: प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से निकालने वाले पत्र में JDU ने दोनों नेताओं का पूरा इतिहास लिख डाला है. अमूमन किसी नेता के खिलाफ कार्रवाई का पत्र कुछ लाइनों का होता है जिसमें उनके खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी दी जाती है. लेकिन JDU की ओर से जारी किये पत्र में PK और पवन वर्मा के पार्टी में आने और उन्हें सम्मान देने की पूरी कहानी है. पार्टी ने कहा कि प्रशांत किशोर और ज्यादा नहीं गिरें इसलिए उन्हें निकालना जरूरी है.

केसी त्यागी का लंबा पत्र

प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से निकालने का पत्र JDU के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने जारी किया है. केसी त्यागी के पत्र में कहा गया है कि प्रशांत किशोर को नीतीश न सिर्फ पार्टी में लेकर आये बल्कि उपाध्यक्ष बनाकर सम्मान भी दिया. पत्र में सफाई भी गयी है. पत्र के मुताबिक नीतीश कुमार ने कल भी कहा कि प्रशांत किशोर अगर पार्टी में रहना चाहते हैं तो रहें और नहीं रहना हो तो जहां जाना हो वहां जायें. इसके जवाब में प्रशांत किशोर ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया.

वहीं पवन वर्मा के बारे में भी पूरी कहानी लिखी गयी है. उन्हें किस तरह से पार्टी में लाया गया और कैसे सम्मान दिया गया. कैसे पवन वर्मा ने पार्टी के साथ गद्दारी की. और फिर किन परिस्थितियों में उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ रहा है. पढ़िये पूरा पत्र

news image