Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
14-Sep-2023 10:06 PM
By FIRST BIHAR
NALANDA: बिहारशरीफ के टिकुली पर मोहल्ला स्थित निजी क्लीनक में प्रसव के बाद पहले नवजात शिशू की मौत हो गयी फिर माँ की जान चली गयी। जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साएं लोगों ने निजी क्लीनक के पास जमकर हंगामा मचाया। क्लिनिक के संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लोगों ने लगाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र के सुंदरगढ़ मोहल्ला निवासी कुणाल कुमार पत्नी पूजा कुमारी को प्रसव के लिए टिकुली पर मोहल्ला स्थित निजी क्लीनक में भर्ती कराया था।
चिकित्सक द्वारा नार्मल डिलीवरी की बात कही गई थी लेकिन अचानक ऑपरेशन करने की बात कही गयी। परिवार के लोग ऑपरेशन के लिए तैयार हो गये जिसके बाद ऑपरेशन किया गया तो मृत बच्चे ने जन्म लिया जिसके बाद परिवार के लोग पूजा को क्लीनिक में छोड़कर नवजात शिशू के अंतिम संस्कार के लिए चले गये और मंजिल से क्लिनिक लौटे तो देखा कि बच्चे की मां पूजा की भी मौत हो गई थी।
वहाँ मौजूद महिला का कहना था की पूजा को सुई दिया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना से गुस्साए लोगों ने क्लीनक के पास जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। आक्रोशित लोगों क्लिनिक के संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और आरोपी डॉक्टर और क्लिनिक के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट