Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
05-Sep-2024 10:41 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद से आरजेडी के सांसद सुरेंद्र यादव ने चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बीजेपी का दलाल करार दिया है। कहा है कि वो लालू और तेजस्वी की ताकत को कमजोर करने आए हैं। सब लोग प्रशांत किशोर को बीजेपी की बी टीम बताते हैं।
जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव ने आगे कहा कि पीके थका और हारा हुआ इंसान है। सुरेंद्र यादव ने पीके को चुनौती दी है कि अगर हिम्मत है तो वो बिहार में चुनाव जीतकर सरकार बनाकर दिखाए और यदि ऐसा वो नहीं कर सकते तो दलाली करना छोड़ दें।
आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव आगे कहा कि प्रशांत किशोर को वो अच्छे से जानते तक नहीं है। वो कहां के रहने वाले हैं उनके माता-पिता कौन हैं और वो किस जाति से ताल्लुक रखते हैं। इसके बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रशांत किशोर पिछले दो साल से सिर्फ और सिर्फ बकवास कर रहे हैं।
सिर्फ बकवास करने से कोई बड़ा नेता नहीं हो जाता। उसके लिए चुनाव के मैदान में उतरना होता है। जब प्रशांत किशोर चुनाव के मैदान में उतरेंगे तब उनकों अपनी औकात का पता चलेगा। यदि उनमें हिम्मत है तो चुनाव लड़के दिखाए और बिहार में सरकार बनाकर दिखाए तब हम समझेंगे की प्रशांत किशोर क्या है।