ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार?

Home / news / प्रार्थना की आड़ में करवा रहे थे धर्म परिवर्तन, पुलिस ने 9 लोगों...

प्रार्थना की आड़ में करवा रहे थे धर्म परिवर्तन, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

28-Jan-2021 08:44 AM

DESK : मध्य प्रदेश के इंदौर में सामूहिक तौर पर धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश 2020 के तहत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार भंवरकुआं थाना क्षेत्र में लोगों का सामूहिक धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था. सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि सतप्रकाशन नाम की एक इमारत में लोगों को प्रार्थना के लिए इकट्ठा किया गया है. यहीं पर एक युवती ने आरोप लगाया कि उसको यहां लाकर जबरन हिंदू से ईसाई बनाया जा रहा है. 


युवती द्वारा शिकायत किये जाने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक शख्स मौके से फरार बताया जा रहा है जिसके तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, यहां आए ज्यादातर लोग बेहद गरीब परिवार से हैं. जिन लोगों को यहां बुलाया गया था उनमें से ज्यादातर इंदौर और झाबुआ के ग्रामीण इलाकों से हैं. 


बता दें कि इसी महीने राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश 2020 को लागू किया है, जिसके तहत सामूहिक धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप सिद्ध हो जाने पर 10 साल तक की जेल का प्रावधान रखा गया है.