ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / प्रकाश संकल्प के बाद कल उपवास रखेंगे गिरिराज सिंह, BJP की स्थापना दिवस...

प्रकाश संकल्प के बाद कल उपवास रखेंगे गिरिराज सिंह, BJP की स्थापना दिवस पर गरीबों में बाटेंगे अन्न

05-Apr-2020 10:39 PM

PATNA : कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में आज देश भर में दीपक जलाकर हिंदुस्तान की एकता और अखंडता को प्रदर्शित किया जा रहा है. पीएम मोदी के साथ-साथ आज पूरे भारत ने एक साथ दीपक जलाकर राष्ट्र की एकता को एक बार फिर से साबित किया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपने आवास पर दीपक जलाकर प्रकाश संकल्प में हस्सा लिया. गिरिराज सिंह ने देश को संकल्प, संयम, सकारात्मकता, सम्मान और सहयोग संदेश दिया. 





बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कल भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर उपवास रखने का एलान किया. सिंह ने ट्वीट के माध्यम से इस बात को बताया कि कल वह पूरे दिन उपवास पर रहेंगे और इसके साथ ही अन्न को जरूरतमंदों में दान करेंगे. उन्होंने लिखा कि कल भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस है. आइए सभी मिलकर इस में सहयोग करें, उपवास करें और दान करें.


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ मत्स्यपालन एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने पीएम मोदी के इस प्रकाश संकल्प को लेकर कहा कि प्रधान मंत्री ने कोरोना के विरुद्ध युद्ध में भारत को एकजुट करने के लिए भारत की आध्यात्मिक ताकत को अपनाया है. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने राष्ट्र से एकसाथ आकर कोरोना को हारने की अपील की.