केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
13-Mar-2020 08:23 PM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सभी सरकारी स्कूल, कॉलेजों और प्राइवेट स्कूलों को बंद किए जाने के फैसले के बाद अब निजी स्कूलों की बेचैनी बढ़ गई है. शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने का फैसला सरकार की ओर से लिए जाने के बाद अब निजी प्रबंधन सरकार के सामने गुहार लगानी शुरू कर दी है.
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है कि 20 मार्च तक प्राइवेट स्कूलों को खोले रखने की अनुमति प्रदान करें. एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने कहा है कि प्राइवेट स्कूलों में इस वक्त परीक्षाएं चल रही है और 20 मार्च तक उन्हें संपन्न करा लिया जायेगा. ऐसी परिस्थिति में प्राइवेट स्कूलों को अगर बंद किया गया तो छात्रों के लिए ठीक नहीं होगा.
शमायल अहमद ने कहा है कि बिहार के हजारों स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, अगर वह स्थगित हो गई तो लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा. मुख्यमंत्री को इस दिशा में ध्यान देते हुए पुनर्विचार करना चाहिए.