ब्रेकिंग न्यूज़

Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन आज, बर्थडे को खास बनाने के लिए BJP ने की बड़ी तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन आज, बर्थडे को खास बनाने के लिए BJP ने की बड़ी तैयारी

17-Sep-2024 07:25 AM

By First Bihar

DELHI: आज यानी 19 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्म दिन है। आज पीएम मोदी 74 साल के हो जाएंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी ने बड़ी तैयारी की है। पीएम मोदी का जन्मदिन उनके लिए अन्य दिनों के जैसा ही होता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पर्व के पखवाड़े के रूप में मना रही है।


भारतीय जनता पार्टी हर साल पीएम मोदी का जन्मदिन मानव कल्याण और सेवा के जज्बे के रूप में मनाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में गुजरात के मेहसाणा में हुआ था। नरेंद्र मोदी तीन साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार यह उनका तीसरा कार्यकाल है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हर साल बीजेपी सेवा पखवाड़ा या सेवा पर्व के रूप में मनाती है। इसके तहत देशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान के अलावे अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अस्पतालों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


बीजेपी के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहने वाले लोग उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। राजस्थान के अजमेर शरीफ में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आझ शाकाहारी लंगर में चार हजार किलो वेज बिरयानी लोगों को खिलाई जाएगी। वहीं गुजरात के सूरत में कई कारोबारियों ने अपने उत्पादों पर 10 से लेकर 100 प्रतिशत तक की छूट का एलान किया है। पिछले कई सालों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं।