ब्रेकिंग न्यूज़

RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की तारीख तय, यहां से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की तारीख तय, यहां से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

23-Jan-2024 06:43 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री का बिहार दौरा पहले से प्रस्तावित था लेकिन पीएम मोदी का दौरा एन वक्त पर स्थगित हो गया था। अब प्रधानमंत्री के दौरे की तारीख तय हो गई है। प्रधानमंत्री आगामी 4 फरवरी को बिहार दौरे पर आएंगे और पश्चिम चंपारण के बेतिया से अपने चुनावी अभियान का श्री गणेश करेंगे।


आगामी चार फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के छपवा बहास से बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। छपवा के इंडियन ऑयल परिसर के बगल में दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। यहां से वे उत्तर बिहार के कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तय होने की पुष्टि की है।


बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री 4 फरवरी को छपवा बहास के इंडियन ऑयल का उद्घाटन करेंगे। भारत सरकार का प्रोजेक्ट बेतिया-पटना एक्सप्रेस वे, बेतिया बाईपास व बेतिया और रक्सौल अमृत भारत रेलवे स्टेशन का शिलान्यास भी पीएम मोदी करेंगे। इतना ही नहीं पीएम उत्तर बिहार की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बेतिया-पटना एक्सप्रेस वे बनने से चंपारणवासियों को काफी लाभ मिलेगा। बता दें कि इसके पूर्व 27 जनवरी को प्रधानमंत्री के आगमन की तिथि तय हुई थी लेकिन कुछ कारणों से उनका दौरा टल गया था।