ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव ने दे दिया मैसेज, अब सिर्फ...

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव ने दे दिया मैसेज, अब सिर्फ MY नहीं, सबको साथ लेकर चलना है

20-Feb-2022 03:51 PM

By ASMIT

PATNA : आज पटना में राजद प्रदेश कार्यालय में युवा राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में सभी जिला के अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव पहुंचे हैं. बैठक में तेजस्वी यादव भी पहुंचे और युवा राजद नेताओं से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने मंच से राजद कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरा साथ ही कई मैसेज भी दिए.


तेजस्वी यादव ने कहा कि काफी समय बाद युवा राजद नेताओं से मुलाकात हो रही है. चुनाव के समय युवा राजद ने काफी संघर्ष किया था. चुनाव में हमारा मुद्दा भी बेरोगारी को दूर करने का था. बेरोजगार आज युवा है. डिग्री है पर नौकरी नहीं है. बिहार के युवाओं ने राजद का साथ दिया. मौजूदा सरकार ने एक दो सीट में गड़बड़ी कर राजद को सत्ता से बाहर कर दिया. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि युवा राजद का 10 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है. मुझे विश्वास है युवा राजद यह काम कर लेगा. युवा राजद को उसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा. नौकरी के दरवाजे बंद कर दिए गये हैं. युवाओं में केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश है. मोदी के साथ खड़े युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. इसके अलावा तेजस्वी यादव ने एमएलसी सीट बंटवारे में जाति को लेकर उठ रहे सवाल पर भी जवाब दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद के साथ सभी लोगों को जोड़ना बहुत जरूरी है.


जब तक हम लोगों को जिदेंगे नहीं तब तक राजद जीतेगा नहीं. पार्टी में सब को साथ लेकर चलना होगा. सिर्फ M Y की बात नहीं करनी है. सभी को साथ लेकर चलना है. इस बार मुस्लिम-यादव समीकरण (MY) पर जोर देने की बजाय टिकट देने में सवर्णों को खासी तरजीह दी है. ये आरजेडी का बिल्कुल नया स्वरूप है. जिसमें 'एमवाई' की जगह सवर्ण और दलितों को साधने की कोशिश हो रही है. अबतक जिन 23 सीटों के लिए आरजेडी ने उम्मीदवारों ने नाम तय किए हैं, उनमें 5 भूमिहार, 4 राजपूत और एक ब्राह्मण जाति से हैं.




साथ ही तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे पर कुछ लोगों की नाराजगी पर भी साह कह दिया है कि सीट बंटवारे में नाराजगी न दिखाएं. पार्टी सब को देख कर चल रहा है. पार्टी को मजबूत करने के लिए नेतृत्व हमेशा बदलते रहना चाहिए. जो पार्टी में मेहनत करेगा उसको पार्टी का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा. बता दें कि नवादा में श्रवण कुशवाहा को एमएलसी उम्मीदवार बनाते ही राजद में बगावत शुरू हो गया. जिला राजद अध्यक्ष महेंद्र यादव ने एक पत्र जारी कर पद से इस्तीफा दे दिया है. महेंद्र यादव आठ सालों से लगातार अध्यक्ष पद पर बने हुए थे. श्रवण कुशवाहा को उम्मीदवार बनाते ही इस्तीफा दे दिया. इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने संदेश दिया है.