श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
24-Apr-2020 09:09 AM
PATNA : देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुल मरीजों की संख्या 23 हजार 77 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 718 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राहत की बात है कि अब तक 4749 लोग ठीक भी हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली की एक गली में कोरोना के 46 मामले आने से हड़कंप मच गया। वहीं कोरोना मामले में सबसे आगे चल रहे राज्य महाराष्ट्र के मंत्री तक इस वायरस ने पहुंच बना ली। इस कोराना अपडेट के बीच रेलवे ने कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।
भारतीय रेलवे लगातार पीपीई किट बना रही है ताकि रेलवे में कार्यरत डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच पीपीई किट की कोई कमी न रहे । पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के दानापुर रेल मंडल में पीपीई किट बनाने का काम तेजी से जारी है। दानापुर रेलमंडल ने पीपीइ किट बनाने में भारतीय रेल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पूर्व मध्य रेल में 30 हजार किट बनानी है, जिसमें गुरुवार की शाम तक 2250 से अधिक किट बनायी जा चुकी हैं। निजी एजेंसी के सहयोग से पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में किट बनायी जा रही है।
ईसीआर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे ने किट बनाने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और दूसरे स्थान पर पूर्व मध्य रेल है। 30 मई तक शत-प्रतिशत किट हर हाल में तैयार कर ली जायेगी। वहीं रेलवे द्वारा आइसोलेशन कोच तैयार किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेल के सैकड़ों रेल कोचों में आइसोलेशन बेड तैयार किये गये हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...