ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की जमानत पर सुनवाई आज, गिरफ्तारी के डर से चल रहे फरार

11-Nov-2022 07:59 AM

PATNA : बिहार के डीजीपी के साथ फर्जीवाड़े के मामले में आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत पर आज यानी शुक्रवार को सुनवाई होने वाली है। ये सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में होनी है। सूची में आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी लगी हुई है। पटना की एक विशेष अदालत में आदित्य कुमार की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है। उधर आर्थिक अपराध इकाई ने भी आईपीएस अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। 




आपको बता दें, आईपीएस आदित्य कुमार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने रेड कॉर्नर नोटिस के लिए इंटरपोल को इसकी सूचना दे दी है। जांच एजेंसी पूरी तरह इसलिए अलर्ट है क्योंकि आदित्य कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं। यही वजह है कि ईओयू ने आदित्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी हासिल कर लिया है और एक विशेष टीम भी गठित की गई है। पिछले महीने ईओयू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।




फरार आईपीएस को पकड़ने के लिए आर्थिक अपराध इकाई के अफसरों को इस टीम में शामिल किया गया है। बिहार के अलावा कई अन्य राज्यों में उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। आदित्य कुमार को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के उद्देश्य से विशेष टीम में तेज-तर्रार अफसरों को शामिल किया गया है। ईओयू के फरार आईपीएस अधिकारी की तलाश में टेक्निकल इंटेलिजेंस का भी मदद ले रही है।