मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
27-Apr-2022 03:29 PM
PATNA : आरजेडी के युवा महानगर अध्यक्ष रामराज यादव की पिटाई प्रकरण के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने भाई तेजप्रताप यादव से दूरी बना ली है। पिछले दिनों ही आवास पर हुए इफ्तार पार्टी के दौरान तेजस्वी और तेजप्रताप साथ-साथ नजर आए थे। लेकिन इसी दिन आरजेडी के युवा महानगर अध्यक्ष रामराज यादव की पिटाई का आरोप तेज प्रताप के ऊपर लगा। इस मामले में तेज प्रताप का नाम आने से पार्टी और परिवार की जो किरकिरी हुई है उसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खासे नाराज हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने बड़े भाई तेजप्रताप से दूरी बना ली है। हालांकि तेज प्रताप आवास छोड़कर राबड़ी आवास में रहने के लिए मंगलवार की शाम पहुंच गए थे।
फर्स्ट बिहार आपको बताने जा रहा है कि तेज प्रताप यादव के 10 सर्कुलर आवास पहुंचने के बाद क्या कुछ डेवलपमेंट हुआ है। तेजप्रताप भले ही अपने पुराने कमरे में आकर राबड़ी आवास में रह रहे हो लेकिन फिलहाल तेजस्वी यादव से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। संभव है कि तेजस्वी यादव आगे आने वाले दिनों में अपने सरकारी आवास में शिफ्ट कर जाएं। तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष के नाते पोलो रोड में आवास मिला हुआ है हालांकि तेजस्वी इस आवास में कभी रहने नहीं गए। लेकिन अब तेजप्रताप जो नया खेल खेल रहे हैं इसके बीच तेजस्वी पोलो रोड आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। चर्चा है कि उनके राजनीतिक सलाहकार संजय यादव फिलहाल पोलो रोड आवास में शिफ्ट हो चुके हैं। तेज प्रताप के राबड़ी आवास पहुंचने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।
तेज प्रताप के राबड़ी आवास में शिफ्ट होने के बाद फर्स्ट बिहार ने यह बताया था कि कैसे आगे तेजप्रताप नई रणनीति के तहत उन लोगों को अपने निशाने पर ले सकते हैं। जिनके ऊपर उन्होंने रामराज यादव मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया था। तेजप्रताप तो राबड़ी आवास में रहते हुए संजय यादव, जगदानंद सिंह और एमएलसी सुनील कुमार सिंह को निशाने पर ले सकते हैं। इसकी आशंका जताई थी और अब यही आशंका तेजस्वी यादव को भी सताने लगी है। तेज प्रताप के राबड़ी आवास में रहने से तेजस्वी यादव असहज महसूस कर सकते हैं। लिहाजा वे अपने सरकारी आवास में शिफ्ट कर सकते हैं। अब देखना होगा कि राबड़ी आवास और लालू परिवार में आगे क्या कुछ घटनाक्रम होता है।