सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
05-May-2022 11:18 AM
PATNA : चुनावी रणनीतिकार से सियासत पर उतरने की दिशा में प्रशांत किशोर ने आज बड़ा ऐलान किया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में जन सुराज के लिए काम करेंगे।
प्रशांत किशोर ने आज राजनीतिक दल बनाने की घोषणा तो नहीं की लेकिन उन्होंने यह जरूर बता दिया कि बिहार में वह नए राजनीतिक अस्तित्व को खड़ा करने के लिए किस ब्लू प्रिंट के साथ आगे बढ़ने वाले हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि वह आज किसी नए राजनीतिक दल की घोषणा करने नहीं जा रहे हैं लेकिन बिहार में एक नए विकल्प और बदलाव की सोच वाले 17-18 हजार लोगों के साथ संवाद की शुरुआत वह कर चुके हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह 17-18 हजार लोगों से बात करने के बाद यह तय करेंगे कि आगे इस तरह के स्वरूप को बिहार के सामने रखा जाये। पीके ने कहा कि अगर इसके बाद कोई राजनीतिक दल बनाने का फैसला होता भी है तो यह पार्टी अकेले मेरी नहीं होगी बल्कि यह जन सुराज की परिकल्पना होगी और इसमें सभी लोग साथ जुड़ेंगे।
इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने यह भी ऐलान किया कि अपने साथियों से संवाद के बाद वह 2 अक्टूबर से गांधी की कर्मभूमि रही चंपारण की धरती से यात्रा की शुरुआत करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि वह बिहार में 3000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे। इसमें 6 से 8 महीने का वक्त लग सकता है इसके बाद ही वह बिहार में आगे की रणनीति को पक्के तौर पर जनता के सामने देंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री बनना या बनाना यह एक के चुनावी प्रक्रिया है लेकिन मैं यह बात पक्के तौर पर कह सकता हूं कि अगर हमने पार्टी बनाई तो यह अकेले प्रशांत किशोर की पार्टी नहीं होगी, यह उन लोगों की भी पार्टी होगी जो साथ में जुड़ेंगे 1 इंच मेरी होगी और एक ईंट हर साथी की होगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार से इस अभियान की शुरुआत करने के पीछे मकसद यह है कि बिहार का इतिहास सबसे ज्यादा गौरवशाली रहा है।