गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-Oct-2019 11:28 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: सूबे के मुखिया नीतीश कुमार और पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे हर दिन दावा करते है कि सूबे में पूर्ण रुप से शराबबंदी का दावा करते है. लेकिन इस कानून को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेवारी जिन पुलिस वालों पर है वहीं इसका मखौल उड़ाते नजर आते हैं.
ताजा मामला समस्तीपुर के हसनपुर जीआरपी बैरक की है. जहां थानाध्यक्ष बैजनाथ सिंह के सामने थाने में पोस्टेड पुलिसवालों का शराब पीते वीडियो वायरल हुआ है.
वायरल वीडियो दुर्गा पूजा के मौके का बताया जा रहा है. किसी ने चुपके से यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है. वीडियो में दिखता है कि एक टेबल पर टीशर्ट और पायजामा पहने रेल सिपाही मनोज कुमार और सिपाही नागमणि खाना खाते हुए शराब भी पी रहा है. बैरक में ही हसनपुर के रेल थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह भी लेटे हुए और शराब की ही बात वहां हो रही है. इसी दरम्यान शराब के अवैध कारोबार और रेल पुलिस तक कमीशन पहुंचने की भी बात होती है.
सबसे आश्चर्य की बात यह है कि थानाध्यक्ष के सामने सिपाही बिना कोई डर भय के आराम से बातचीत करते हुए शराब की बोतल निकालता है, पैक बनाता है और पीता है. वीडियो में पुलिस बैरक में कई अन्य लोग भी बैठे दिख रहे हैं लेकिन किसी ने भी सिपाही को शराब पीने से मना नहीं किया, जबकि शराब को लेकर सरकार के नियम पर तरह-तरह की चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं.