ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा

पुलिस वालों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शराब बेचवाने का आरोप लगाकर जमकर पीटा

30-Sep-2020 11:05 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में  शराबबंदी के बावजूद  खुले आम बिक रही शराब से लोगों में आक्रोश व्याप्त है और इसी कड़ी में एक नशेड़ी को बचाना पुलिस को उस समय मंहगा पड़ गया जब आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में होमगार्ड के 1 जवान गंभीर रूप से घायल  बताए जा रहे हैं. इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 10-12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुवारी सांख स्थित शिव मंदिर के निकट की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रजवाड़ा निवासी अंटू कुमार को नशे की हालत में ग्रामीणों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस टीम को देखते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर शराब बेचवाने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया. 


विरोध के बाद कई थाने की पुलिस के साथ जब अधिकारी पहुंचे तो  सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया. जिसके बाद सभी पुलिसकर्मी घटना स्थल से भाग निकले. लेकिन एक गृह रक्षा वाहिनी का जवान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही निवासी मुनीलाल यादव सिपाही नंबर 48640 आक्रोशित लोगों की गिरफ्त में आ गए तथा लोगों ने जमकर पिटाई कर दी.


बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों के प्रयास से मामला शांत कराकर घायल जवान को अस्पताल भेजा गया. फिलहाल घायल नशेड़ी एवं जख्मी गृह रक्षक वाहिनी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी जिले में शराब बिक्री पर अंकुश लगाने में पुलिस कितना सफल हो पाती है.