ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

पुलिस ने मारी थप्पड़ तो पेट्रोलिंग गाड़ी के ऊपर चढ़ गया युवक, जमकर काटा बवाल, पुलिसवालों को दी गाली

22-Feb-2024 04:01 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया में एक युवक ने पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। पुलिस के थप्पड़ मारे जाने से गुस्साएं युवक ने घंटो बवाल मचाया। पुलिस की गश्ती गाड़ी के छत पर चढ़कर युवक हंगामा मचाने लगा और इस दौरान युवक गाली-गलौज भी करने लगा। इस दौरान वह चिल्ला चिल्ला कर मीडिया को बुलाने लगा।


युवक की पहचान ऑटो ड्राइवर राजा के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि ऑटो पर पैसेंजर को बिठाने को लेकर दो ऑटो चालक आपस में भिड़ गये। दोनों के बीच हल्की नोंक-झोक होने लगी। जिसके बाद राजा ने अपनी ऑटो को बीच सड़क पर लगा दिया। जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची।


 पुलिस कर्मियों ने बिना मामले को समझे ही ऑटो ड्राइवर राजा को कई थप्पड़ जड़ दिया। जिससे राजा के चेहरे से खुन निकलने लगा। पुलिस की पिटाई से गुस्साएं ऑटो चालक राजा गश्ती गाड़ी के ऊपर चढ़ गया और जमकर हंगामा मचाने लगा। इस दौरान पुलिस कर्मियों को गाली-गलौज भी किया गया। पेट्रोलिंग गाड़ी के ऊपर चढ़े ऑटो चालक राजा ने जमकर बवाल काटा। उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले गये। जिसके बाद आवागमन बहाल किया गया।